अमरीका की महिला ने लूटा बड़सर का युवक

By: Dec 22nd, 2018 12:02 am

 हमीरपुर —अमरीका की महिला ने बड़सर के एक युवक को 88 हजार का चूना लगा दिया। एमबीए होल्डर एक युवक महिला के झांसे में आ गया। व्हाट्सऐप पर शुरू हुई बातचीत में दोनों काफी घुल-मिल गए। इसके बाद महिला ने इंडिया आकर बिजनेस करने की बात कही। युवक भी इसकी बातों में आ गया। कुछ दिन पहले महिला ने कहा कि वह इंडिया आ रही है। एयरपोर्ट आथारिटी ने उसे रोक रखा है। इंडिया करंसी न होने के कारण वह नहीं आ पा रही। महिला की बातों में आकर युवक ने महिला के खाते में 88 हजार रुपए डाल दिए। इसके बाद महिला का व्हाट्सऐप नंबर ही बंद हो गया। युवक समझ गया कि वह फ्रॉड का शिकार हो गया है। शुक्रवार को पुलिस थाना बड़सर में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने धारा 420 व 34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने की है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App