कुठेहड़ जनमंच में 500 शिकायतें

By: Dec 3rd, 2018 12:05 am

आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने 15 दिन के अंदर समाधान करने का दिया आश्वासन,  अधिकारियों को मौके पर दिए निर्देश

जवाली -विस क्षेत्र जवाली के अधीन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेहड़ में जनमंच कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता आइपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने की। आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह का कार्यक्रम में पहुंचने पर लोक कलाकारों ने जोरदार स्वागत किया। महेंद्र सिंह ठाकुर ने पंचायत कोटला, डोल, राजोल, त्रिलोकपुर, कुठेहड़, सियूंनी, नंदोली, कोठीबंडा, वेही पठियार, सोलदा, जोल व भाली सहित 14 पंचायतों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर 2000 के करीब लोगों ने भाग लिया। जनता ने सड़क,  बिजली व  पानी इत्यादि की करीबन 500 समस्याओं को प्रमुखता से आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह के समक्ष उठाया तथा मुख्यातिथि महेंद्र सिंह ने 15 दिन के भीतर विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का निदान करने का निर्देश दिया।  आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दिशा-निर्देशानुसार जनता की समस्याओं को जनमंच के तहत घरद्वार जाकर सुन रही है। उन्होंने कहा कि जनता को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने समस्त अधिकारियों को कुर्सी छोड़कर फील्ड में जाकर जनता का कार्य प्राथमिकता से करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसके बाद अगर किसी अधिकारी व कर्मचारी की शिकायत मिलेगी, तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। इस मौके पर केसीसी बैंक के चेयरमैन राजीव भारद्वाज, विधायक अर्जुन सिंह, जिलाधीश कांगड़ा संदीप कुमार, एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल, एसडीएम जवाली अरुण कुमार शर्मा, डीएसपी जवाली ज्ञान सिंह ठाकुर, तहसीलदार जवाली जोगिंद्र पटियाल,  नायब तहसीलदार जवाली महेंद्र सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार कोटला केवल कृष्ण, कोटला पंचायत प्रधान योगराज मेहरा, पलौहड़ा पंचायत के पूर्व प्रधान डा. राजिंद्र सिंह, कवि ठाकुर उप‌िस्‍थ्‍ा थ्‍ाे

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App