चक्रवाती तूफान फेथाई आंध्रप्रदेश के तटों से टकराया

By: Dec 17th, 2018 5:00 pm
चक्रवाती तूफान फेथाई आंध्रप्रदेश के तटों से टकराया

हैदराबाद – चक्रवाती तूफान फेथाई सोमवार अपराह्न पुड्डुचेरी के यानम जिले के नजदीक आंध्र प्रदेश के तट से टकराया।
मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान फेथाई ने अपराह्न डेढ़ बजे से ढाई बजे के बीच आंध्र प्रदेश के तट को पार किया। कातरेनिकोनो के नजदीक तट से टकराते समय तूफान की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी-मध्यवर्ती बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान काकीनाडा तट से टकरायेगा और देर शाम को एक बार फिर तुनी के नजदीक समुद्री तट को पार करेगा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App