जवाली में सजा जनमंच, आईपीएच मंत्री ने सुलझाईं लोगों की समस्याएं

By: Dec 2nd, 2018 8:04 pm

विधानसभा क्षेत्र जवाली के अधीन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेहड़ में जनमंच कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता आइपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने की। आइपीएच मंत्री महेंद्र सिंह का कार्यक्रम में पहुंचने पर सर्वप्रथम लोक कलाकारों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर महेंद्र सिंह ठाकुर ने पंचायत कोटला, डोल, रजोल, त्रिलोकपुर, कुठेहड़, सियूंनी, नंदोली, कोठीबंडा, वेही पठियार, सोलदा, जोल, भाली सहित 14 पंचायतों की समस्याओं को सुना। वहीं, जनता ने सड़क, बिजली, पानी से संबंधित समस्याओं से मंत्री जी को प्रमुखता से अवगत करवाया। इसके चलते महेंद्र सिंह ठाकुर ने 15 दिनों के भीतर विभागीय अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का निदान करने का निर्देश दिए। आइपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं को जनमंच के तहत घरद्वार जाकर सुन रही है। उन्होंने कहा कि जनता को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर केसीसी बैंक के चेयरमैन राजीव भारद्वाज, विधायक अर्जुन सिंह, जिलाधीश कांगड़ा सन्दीप कुमार, एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल, एसडीएम जवाली अरुण कुमार शर्मा, डीएसपी जवाली ज्ञान सिंह ठाकुर, तहसीलदार जवाली जोगिंदर पटियाल, नायब तहसीलदार जवाली महेंद्र सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार कोटला केवल कृष्ण, कोटला पंचायत प्रधान योगराज मेहरा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App