निशानेबाज रनिंदर सिंह को सीएम ने दी बधाई

By: Dec 2nd, 2018 12:01 am

 चंडीगढ़ — पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह ने अपने पुत्र एवं पूर्व निशानेबाज रनिंदर सिंह को इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्टस फेडरेशन (आईएसएसएफ) का उपप्रधान चुने जाने पर बधाई दी है। मुनिचम में आईएसएसएफ की जनरल एसेंबली के दौरान हुए इस चयन पर मुख्यमंत्री ने खुशी प्रकट की है। इससे पंजाब खासकर निशानेबाज समुदाय को गौरव हासिल हुआ है। कैप्टन सिंह ने कहा कि रनिंदर सिंह ने इस ओहदे पर पहुंच कर देश का नाम ऊंचा किया है।  खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने भी रनिंदर सिंह को बधाई देते हुए कहा है कि उन्होंने देश के लिए मान हासिल किया है। इस चयन में रनिंदर सिंह  ने 161 वोट हासिल किए। तीन अन्य बने उप प्रधानों में आयरलैंड के केविन किलटी (162 वोट), अमरीका के रोबर्ट मिचेल (153 वोट) और चीन गणराज्य के वांग यीफू जो 146 वोट हासिल करके फिर चुने गए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने भाई रणधीर सिंह के चयन पर भी बधाई दी है, जो लगातार पांचवी बार चार साल के लिए एसोसिएशन ऑफ नेशनल ओलंपिक कमेटी के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य चुने गए हैं। रणधीर सिंह साल 2001 से 2014 तक इंडियन ओलंपिक कमेटी के सदस्य रहे हैं।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App