पुणे में सेना पर बनी फिल्म देख छात्राएं भावुक

ऊना -सांसद भारत दर्शन कार्यक्रम में हिस्सा लेने बंगलूर और पुणे पहुंचे 40 छात्राओं का दल देश की सुरक्षा को धार देने वाले सैन्य प्रतिष्ठानों समेत कई प्रसिद्ध स्थानों के दर्शन किए। पुणे पहुंची छात्राएं राष्टीय सुरक्षा अकादमी (एनडीए)में देश की आन पर मर मिटने वाले सैन्य अधिकारियों के प्रशिक्षण, सेना की तैयारियों,रक्षा उपकरण, म्युजियम और सेना पर बनी फिल्म को देखकर भाव विभोर हो उठीं। वहीं दूसरी तरफ बंगलूर में छात्राओं ने आर्मी सर्विस कॉप सेंटर पहंुच कर युद्ध में शहीद वीरों को श्रद्धाजंलि दी। यहां पर छात्राओं ने वॉर मैमोरियल भी देखा और सैन्य अधिकारियों से बातचीत कर भविष्य में अपने लिए सेना में जाने संबंधी जानकारी प्राप्त की। एनडीए के अलावा पुणे में मेधावियों का दल ऐतिहासिक शनिवारवाड़ा, आगाखां पैलेस जाकर इतिहास से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारीयां प्राप्त कीं तो दूसरी तरफ बंगलुरु की छात्रायें आर्मी सर्विस कॉप सेंटर प्लेंटेरियम, विश्वेश्वरय्या टेक्निकल  म्युजियम में जाकर अलग अनुभव से रू-ब-रू हुईं। इस यात्रा के दौरान सभी छात्र काफी उत्साहित दिखी और साथ ही उन्हें भारत दर्शन के जरिए देश के विराट इतिहास और समृद्धि को जानने का मौका भी मिला है। मेधावियोंं का कहना है कि इस भारत दर्शन के लिए वो सांसद अनुराग ठाकुर के आभारी हैं। उन्होंने ये भी कहा कि देश को ऐसे ही सांसदों की जरूरत है जो देश की तरक्की के लिए एक अलग सोच रखते हों।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!