बैंकों के विलय पर कर्मचारियों का  प्रदर्शन

जालंधर  —  बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक के विलय के विरोध में शुक्रवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के आह्वान पर जालंधर शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं के बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा के सामने विशाल प्रदर्शन किया।