बौखलाहट में हैं कांग्रेस नेता

By: Dec 22nd, 2018 12:02 am

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शशि दत्त, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रवि मेहता व प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य के बयान की कड़ी निंदा की है तथा कहा कि कांग्रेस की संस्कृति को सही ढंग से आज कांग्रेस के नेता विक्रमादित्य व कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री बहुत अच्छी तरह से पेश कर रहे हैं। अब समाज को समझ आने लगा है कि कांग्रेस अपनी असली संस्कृति पर लौट आई है। उन्होंने कहा कि किसी जाति विशेष को डराकर व टारगेट करके गाली देना बहुत ही अशोभनीय है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांगे्रस नेता कभी कभी अधिकारियों को चेतावनी दे डालते हैं कि अगर वो सत्ता में आएंगे, तो अधिकारियों को बुरी तरह पटकेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App