मंडी लोकसभा को तैनातियां

By: Dec 22nd, 2018 12:02 am

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष ने दी स्वीकृति

शिमला —कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने मंडी लोकसभा क्षेत्र के सुंदरनगर जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारिणी का गठन करने की स्वीकृति प्रदान की है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राज्य संयोजक कार्यालय प्रभारी सैनराम नेगी ने दी। घोषित पदाधिकारियों में सुंदरनगर जिला के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। जिला सुंदरनगर क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी तथा अग्रणी संगठनों व विभागों में नियुक्त अनुसूचित जाति से संबंधित सभी पदाधिकारीगण जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। इसमें अध्यक्ष मनोहर लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीरबल सहगल, उपाध्यक्ष बृज लाल, जगदीश चंद, दुर्गा राम, नेत्र सिंह, महासचिव गीता राम, महाजन राम, जय लाल, बालक राम, प्रदीप राज, राजू देवी, श्याम चंद के नाम हैं। सचिव राजू राम, ओम चंद, मनोहर लाल, चैना राम, भवानी दत्त, भक्त राम, खेम चंद, हरिशरण, नंद लाल, चमन लाल शामिल हैं। सदस्यों में खूब चंद,  धनदेव, लाल सिंह, छनदू राम, मनोहर लाल, धनी राम, सुरेश कुमार शामिल हैं। ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपुर संतोष कुमार होंगे, जबकि ब्लॉक अध्यक्ष सुंदरनगर तुला राम, ब्लॉक अध्यक्ष करसोग मान दास, ब्लॉक अध्यक्ष सरकाघाट चुनी लाल तथा ब्लॉक अध्यक्ष नाचण यदुपति को बनाया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App