मिस्र में 40 आतंकवादी मार गिराए

काहिरा। मिस्र पुलिस ने शनिवार सुबह अलग-अलग अभियानों में 40 आतंकियों को मार गिराया। मिस्र के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि पुलिस ने यह अभियान गीजा के पिरामिडों के नजदीक सड़क किनारे हुए एक बम विस्फोट में वियतनाम के तीन पर्यटकों और उनके गाइड की मौत के बाद चलाया। उधर, भारत ने पर्यटक बस पर हुए आतंकवादी हमले को ‘कायरतापूर्ण’ बताते हुए उसकी निंदा की है।