रूस में खदान से नौ मजदूरों के शव निकाले

By: Dec 23rd, 2018 9:52 pm

मास्को। रूस की सोलिकामस्क खदान में फंसे सभी नौ खनिकों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। इस खदान में आग लगने के बाद यह हादसा हुआ है। संवाद समिति तास ने आपातकालीन  विभाग के अधिकारियों के हवाले से बताया कि इससे पहले आठ शवों को निकाला गया था। गौरतलब है कि शनिवार सुबह उराल क्षेत्र के समीप पीरम में इस खदान में 340 मीटर नीचे आग लगने के बाद ये मजदूर फंस गए थे। उस समय इसमें निर्माण का काम चल रहा था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App