विषाक्त भोजन खाने से 300 से अधिक लोग बीमार

राजगीर-बिहार के नालंदा जिले में नूरसराय प्रखंड के कखड़ा गांव में आज विषाक्त भोजन खाने से 300 से अधिक लोग बीमार हो गये।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कखड़ा गांव के स्कूल निरीक्षक जय प्रकाश सिंह के निधन पर आयोजित ब्रह्मभोज में कल रात लोगों ने खाना खाया था। आज 300 से अधिक लोगों की तबीयत खराब हो गयी और उन्हें उल्टी और दस्त शुरू हो गयी। सूत्रों ने बताया कि तबीयत खराब होने के बाद सभी लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के बाद मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गयी है।