पंजाब-हरियाणा में शीतलहर जारी

चंडीगढ़ – पंजाब एवं हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में प्रचंड ठंड का प्रकोप जारी है। न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस के साथ आदमपुर क्षेत्र का सबसे सर्द स्थान बना हुआ है। हिसार और लुधियाना सहित दोनों राज्यों में कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पंजाब में अन्य स्थानों में अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में क्रमशः तीन डिग्री सेल्सियस, 5.5 डिग्री सेल्सियस और 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ भीषण ठंड की स्थिति बनी हुई है। पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 5.2, 6.7, 3.2, 3.4 और 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।