पडियां लाहड़ी में भंडारा लगाया

शाहपुरकंडी। हर साल की तरह गांव पडियां लाहड़ी में गांव के पूर्व सरपंच रणजीत सिंह और भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला पठानकोट के अध्यक्ष वरुण विक्की की अगवाई में शिव मंदिर में वार्षिक भंडारा करवाया गया। भंडारे में सुजानपुर के विधायक दिनेश सिंह बब्बू और भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन महाजन विशेष रूप से उपस्थित हुए। सोमवार सुबह भगवान शिव शंकर की स्तृति कर भगवान का आह्वान किया गया।   उस उपरांत हवन यज्ञ कर भगवान शिव का लंगर वितरित किया गया। इस मौके पर विक्की जैलदार, ठाकुर रणजीत सिंह, शुभकर्ण सम्राट, ठाकुर सूर्य प्रताप, एडवोकेट नाग्रेंद्र ठाकुर व एडवोकेट भानु के अलावा क्षेत्र के सभी लोग उपस्थित थे।