राष्ट्रीय वुशू स्पर्धा को मंडी से रवाना हुई टीम

मंडी—पंजाब राज्य के लवली विश्वविद्यालय जालंधर के खेल परिसर में शुरू होने जा रही 18वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर वुशू प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम रवाना हो गई। राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए हिमाचल प्रदेश के 20 खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। प्रदेश वुशू खेल संघ के महासचिव पीएन आजाद ने बताया कि 18वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर वुशूू प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश शांशू व तालू स्पर्धा में विभिन्न किलोग्राम में भाग ले रहे हैं। प्रदेश वुशू संघ के प्रदेशाध्यक्ष संदीप कदम, बीआर जसवाल, पूर्ण ठाकुर, मदन लाल, पवन रांगड़ा, हेमराज, प्रदीप धीमान ने कहा कि प्रदेश की टीम राष्ट्रीय स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन के बदौलत अधिक से अधिक पदक अर्जित करेगी।

ये हैं खिलाड़ी

प्रदेश की टीम में चेतन , अखिल हुसैन, धीरज कुमार, अभय कुमार, सनकेत वर्मा, राघव शर्मा, लक्षिता, रोहनी, मेहताब, अजय कुमार, विजय कुमार, अक्षित, अंशिनी, मेघा, मुकेश ठाकुर, श्रद्धा, कशिश, दिव्यांम, अर्नव और शगुन शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश की टीम के साथ मैनेजर पूर्ण चंद ठाकुर व शबनम और कोच संजीव कुमार व लुद्दर चंद रवाना हुए हंै।