सर्दियों में क्यों जरूरी है विटामिन सी

By: Jan 26th, 2019 12:05 am

विटामिन सी के अच्छे स्रोत ताजे फल और सब्जियां हैं, खासकर खट्टे फल। विटामिन सी को केमिकल के जरिए लैब में भी बनाया जा सकता है। विटामिन सी को एस्कॉर्बिक एसिड के नाम से भी जाना जाता है। यह हमारे शरीर की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से चलाने के लिए अति आवश्यक पोषक तत्त्वों में से एक है…

विटामिन सी शरीर के लिए आवश्यक तत्त्वों में से एक है, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही कई तरह के इन्फेक्शन से दूर रखता है। कुछ जीवों में विटामिन सी खुद बनाने की क्षमता होती है, वहीं मनुष्य को भोजन और अन्य स्रोतों से यह विटामिन प्राप्त करना पड़ता है। विटामिन सी के अच्छे स्रोत ताजे फल और सब्जियां हैं, खासकर खट्टे फल। विटामिन सी को केमिकल के जरिए लैब में भी बनाया जा सकता है। विटामिन सी को एस्कॉर्बिक एसिड के नाम से भी जाना जाता है। यह हमारे शरीर की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से चलाने के लिए अति आवश्यक पोषक तत्त्वों में से एक है। आइए जानते है कि इसकी कमी से शरीर में क्या समस्याएं हो सकती है।

हो सकता है गर्भपात- विटामिन सी की कमी के कारण कई बीमारियां जैसे मोतियाबिंद, चर्म रोग, गर्भपात, रक्ताल्पता, भूख न लगना इत्यादि हो सकती हैं। विटामिन सी शरीर को कई बीमारियों से तो बचाता ही है, साथ ही सांस संबंधी बीमारियों और पाचन संबंधी समस्याओं से भी निजात दिलाता है।

स्कर्वी से दिलाए निजात- विटामिन सी न सिर्फ  स्कर्वी नामक रोग से बचाता है, बल्कि इससे कैंसर की संभावना भी कम हो जाती है और तो और मस्तिष्क के कार्य करने में भी ये सहायक है। विटामिन सी की मदद से हड्डियों को जोड़ने वाले कोलाजेन पदार्थ, रक्त वाहिकाएं, लिगामेंट्स, कार्टिलेज आदि अंगों का पूर्णरूप से निर्माण संभव है।

मस्तिष्क के लिए महत्त्वपूर्ण- विटामिन सी मस्तिष्क में एक रसायन सेराटोनिन के बनने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है और सेराटोनिन नामक रसायन हमारी नींद के लिए जरूरी है। विटामिन सी कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित काबू में रखता है।

कोशिकाओं में ऊर्जा प्रवाहित करता है- लौह तत्त्वों को भी विटामिन सी से ही आधार मिलता है। शरीर में विटामिन सी कई तरह की रासायनिक क्रियाओं को अंजाम देता है जैसे कोशिकाओं तक ऊर्जा प्रवाहित करना आदि।

आंखों के लिए फायदेमंद- विटामिन सी आंखों के रोग ग्लूकोमा से आंखों का बचाव करता है। विटामिन सी शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। इसकी कमी से कई रोगों के होने की संभावना बढ़ जाती है। विटामिन सी संतुलित मात्रा में खाना फायदेमंद है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App