खुद को ट्रेडिशनल मानतीं हैं प्रियंका

By: Feb 8th, 2019 12:07 am

बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम के साथ पति निक जोनस का नाम जोड़ने की वजह बताई है। प्रियंका चोपड़ा ,अमरीकन सिंगर निक जोनस की पत्नी बन चुकी हैं। शादी के बाद उन्होंने अपने नाम के साथ निक जोनस का नाम भी जोड़ लिया है और वह प्रियंका चोपड़ा जोनास बन चुकी हैं। एक चैट शो के दौरान प्रियंका ने वह वजह बताई, जिसके चलते उन्होंने अपना नाम बदला। उन्होंने यह भी बताया कि भारत में शादी करने का प्लान उनका नहीं बल्कि निक जोनास का था। प्रियंका ने बताया कि शुरुआत में वह किसी निजी द्वीप पर शादी करना चाहती थीं। उन्होंने बताया,‘मैं सबसे दूर किसी प्राइवेट आइलैंड पर शादी करना चाहती थी और हम इस बात को लेकर काफी परेशान थे। हमने मालदीव्स,  मॉरिशस वगैरह कई ऑप्शंस सोचे लेकिन बात नहीं बनी। निक ने कहा कि हम इंडिया में शादी क्यों नहीं करते? क्या मुझे अपनी दुल्हन को उसके घर से नहीं लाना चाहिए। प्रियंका ने यह भी बताया कि उन्होंने शादी के बाद अपना नाम  बदलकर प्रियंका चोपड़ा जोनस क्यों रखा।  प्रियंका बताया कि मैं हमेशा से उनका नाम अपने नाम के साथ जोड़ना चाहती थी क्योंकि मुझे ऐसा लगता था कि हम एक ही परिवार का हिस्सा बनने जा रहे हैं। मैं इस मामले में थोड़ी ट्रडिशनल हूं, लेकिन मैंने अपनी पहचान बरकरार रखी है। मैं जो थी वह उसी में शामिल हो गए हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App