जम्मू में कर्फ्यू दूसरे दिन भी जारी

By: Feb 16th, 2019 3:30 pm
जम्मू में कर्फ्यू दूसरे दिन भी जारी

जम्मू –  जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के बाद जम्मू में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़पों के मद्देनजर लगाया गया कर्फ्यू शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार अफवाहों से बचने के लिए यहां मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गयी है।  पुलवामा आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवानों के शहीद होने और कई जवानों के घायल होने के बाद शुक्रवार को जम्मू में हुई प्रदर्शन और झड़पों के बाद प्रशासन ने यहां कर्फ्यू लगा दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को यहां 50 वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया और आठ वाहनों में आग लगा दी गयी थी।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App