श्रीसनातन धर्म संस्कृत कालेज में नौ ब्राह्मण बटुकों का उपनयन संस्कार

होशियारपुर। श्रीसनातन धर्म संस्कृत कालेज, बहादुरपुर चौक होशियारपुर में शनिवार को बड़ी धूमधाम से उपनयन संस्कार आयोजित किया गया, जिसमें नौ ब्राह्मण बटुकों को वैदिक यज्ञ द्वारा जनेऊ धारण करवाया गया। इसमें कार्यक्रम अध्यक्ष महाराज भगवान दास(नंगल शहीदा वाले) ने अपना ज्ञानवर्द्धक उपदेश देते हुए सनातन धर्म की राह पर चलने की ओर प्रेरित किया। इस समारोह में सनातन धर्म सभा के प्रधान सुभाष चंद्र खुल्लर, महामंत्री कमलेश कुमार शर्मा, पवन कुमार खुल्लर, विनोद कुमार सेठी, विजय कुमार अग्रवाल, विनोद कुमार शर्मा, डा. बिंदुसार शुक्ला, अरविंद सूद, एसके मोदगिल, चंद्रशेखर मरवाहा, मधुसूदन कालिया, श्याम सुंदर मोदगिल, विनोद कुमार कपूर, सुभाष गुप्ता, प्रिंसीपल शशिकांत, प्रिंसीपल अंजना, कालेज प्रबंधक विष्णु दिगंबर सूद, कालेज  के प्रधानाचार्य संतराम भारद्वाज, उपाचार्य नरेश शर्मा, नितिन सूद, विकास शर्मा, अमनदीप शर्मा, पंकज सूरी, वंदना शर्मा व मीनाक्षी सूद ने ब्राह्मण बटुकों को अपना आशीर्वाद दिया।