अकाल अकादमी के स्कूलों का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में

By: Mar 20th, 2019 12:01 am

चंडीगढ़ –मूल्य आधारित शिक्षा मॉडल के लिए कई पुरस्कार जीतने के बाद अकाल अकादमी स्कूलों की शृंखला ने देश के पांच बड़े राज्यों में नशे के खिलाफ  देश की सबसे विशाल रैली आयोजित कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया। सफलता की सीढ़ी चढ़ते हुए अकाल अकादमी के स्कूलों ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अकाल अकादमी स्कूलों के 15,000 छात्रों ने नशा विरोधी जागरूकता अभियान रैली निकाली। रैली 18 दिसंबर, 2017 को सभी पांच राज्यों की 113 अकाल अकादमी में  आयोजित हुई, जोकि  चार लाख लोगों तक पहुंचने  में सफल रही।  कुल 1400 किलो मीटर की दूरी तय कर छात्र-छात्राओं ने गांव शहर के हर प्रमुख चौराहों से गुजरते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया। अकाल अकादमी स्कूल की उपलब्धियां उनके  मूल्य आधारित  शिक्षा मॉडल  की तरह विशेष और सामाजिक रूप से समृद्ध हैं। अकाल एकेडमी स्कूल कलगीधर ट्रस्ट द्वारा चलाए जाते हैं जिनके  दो नशामुक्ति केंद्र पंजाब व हिमाचल प्रदेश में स्थापित है। नशा मुक्ति केंद्र के द्वारा अकाल अकादमी स्कूलों के छात्रों की मदद से समय-समय पर जागरूकता अभियान आयोजित किए जाते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App