अग्रवाल समाज ने भाजपा से मांगीं दो लोकसभा सीटें

By: Mar 25th, 2019 12:01 am

हिसार। अग्रवाल समाज ने भाजपा से हरियाणा में लोकसभा चुनाव में समुचित प्रतिनिधित्व देने की मांग करते हुए हिसार व सोनीपत सीटों पर दावा ठोका है। अग्रवाल समाज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर  खट्टर व प्रदेश प्रभारी अनिल जैन को पत्र लिख कर हिसार लोकसभा क्षेत्र से अशोक मंगालीवाला और सोनीपत से राजीव जैन को लोस चुनाव की पार्टी टिकट दिए जाने की मांग की है। अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया हरियाणा में दस लोकसभा क्षेत्रों में से केवल दो पर वैश्य समाज के लोगों ने भाजपा से टिकट के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App