ईश्वर की शक्ति

By: Mar 9th, 2019 12:05 am

श्रीश्री रवि शंकर

अशांत मन कभी ईश्वर के करीब नहीं जा सकता। अशांत मन में ज्ञान भी नहीं उपजता और अगर कोई ज्ञान ऐसे मन में उपजता भी है,तो वो सही नहीं होता। इसलिए मैं कहता हूं पहले शांत हो जाते हैं। तुम सही जगह आए हो। यही रास्ता है। भगवान के बारे में अपनी धारणाएं छोड़ दो…

क्यों नहीं? अगर भगवान न होते तो तुम यह प्रश्न ही क्यों पूछोगे? तुम क्या कहोगे अगर एक लहर सागर के अस्तित्व पर सवाल करे? सागर है तभी तो लहर है। जिसके कारण तुम खड़े हो, तुम्हारा अस्तित्व है, तुम सोचते हो, समझते हो, सांस लेते हो, वही भगवान है। ईश्वर क्या है? ईश्वर आकाश में या कैलाश पर्वत पर बैठा कोई व्यक्ति नहीं है। ईश्वर वो शक्ति है, जिसके कारण सब कुछ हो रहा है। (प्रश्नकर्ता अभी भी वही प्रश्न पूछता है)एक काम करो, भगवान के बारे में सब धारणाएं छोड़ो। पहले यह तो जानो तुम कौन हो? कौन यह प्रश्न पूछ रहा है? अगर तुम यह जान लेते हो, तो काम हो गया। मैं तुम्हें एक कहानी सुनाता हूं। एक बार एक व्यक्ति भगवान बुद्ध के पास गया और ऐसे ही कहने लगा, मुझे भगवान में यकीन नहीं है?

भगवान बुद्ध कहते हैं, ठीक है!  तुम सही हो। यह सुनकर वह व्यक्ति खुशी से वापस चला गया। एक और व्यक्ति उनके पास आया और कहने लगा, भगवान है। वो फिर कहते हैं ठीक है! तुम सही हो। अब एक तीसरा व्यक्ति उनके पास आया और प्रार्थना भाव से बोला, कई लोग कहते हैं कि भगवान नहीं है। उनका तर्क सुनकर ऐसा ही लगता है, पर जब मैं संतों का प्रवचन सुनता हूं तो लगता है भगवान हैं।  अब मैं दुविधा में हूं कि भगवान है या नहीं। मुझे भगवान का अनुभव तो नहीं है और मैं समझ नहीं पा रहा हूं। कृपया आप मुझे बताएं। यह सुनकर भगवान बुद्ध बोले, तुम यहां रुको। तुम्हारे मन में भगवान को लेकर कोई धारणा नहीं है। हम दोनों एक साथ खोजते हैं भगवान हैं के नहीं। अशांत मन कभी ईश्वर के करीब नहीं जा सकता। अशांत मन में ज्ञान भी नहीं उपजता और अगर कोई ज्ञान ऐसे मन में उपजता भी है तो वो सही नहीं होता। इसलिए मैं कहता हूं पहले शांत हो जाते हैं। तुम सही जगह आए हो। यही रास्ता है। भगवान के बारे में अपनी धारणाएं छोड़ दो। आंखे बंद करो और यह खोजो कि तुम कौन हो? क्या तुम यह शरीर हो? क्या तुम यह मन हो। क्या तुम विचार हो? हम किसी की ईमानदारी पर संदेह करते हैं, बेईमानी पर कभी संदेह नहीं होता। अगर कोई कहता है कि वो हमसे प्रेम करता है, तो हम संदेह करते हैं। परंतु अगर कोई कहे कि वह हमसे नफरत करता है, तो हम उसी समय मान लेते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App