कालीबाड़ी मंदिर से निकलेगी गजानन की झांकी

By: Mar 17th, 2019 12:05 am

पालमपुर—राज्य स्तरीय होली महोत्सव के दौरान विभिन्न स्थानों से निकाली जाने वाली नयनाभिराम झांकियों का दौर रविवार से शुरू हो जाएगा।  घुग्गर स्थित कालीबाडी मंदिर से रविवार शाम गणेश भगवान की झांकी निकाली जाएगी। इसके अगले चार दिनों तक घुग्गर, बंदला, पालमपुर बाजार और लोहना से झांकियां निकाली जाएंगी। देवी-देवताओं के विभिन्न रूपों में तैयार की जाने वाली झांकियां क्षेत्र की जनता के लिए खास आकर्षण रखती हैं। इन झांकियों को देखने के लिए लोग देर शाम तक इंतजार करते हैं। लोगों को एक ही स्थान पर सभी जगह की झांकियां देखने को मिले इसके लिए बीते वर्षों के दौरान प्रशासन कुछ देर तक झांकियों को एक स्थान पर खड़ा करने पर विचार करता रहा है। करीब दो दशक पहले तक झांकियां लोगों द्वारा कंधों पर ही उठा कर लाई जाती थी, लेकिन बदलते परिवेश में अब झांकियों के लिए ट्रैक्टरों का प्रयोग किया जा रहा है। झांकियों को तरह तरह की लाइटों से सजाकर अधिक से अधिक आकर्षित बनाने का प्रयास किया जाता है। अलग-अलग होली कमेटियां अपने प्रयासों और लोगों से मिलने वाली मदद से झांकियां तैयार करती हैं। इन झांकियों में स्थान पाने के लिए युवाओं खसकर बच्चों में खूब उत्साह रहता हैा घुग्गर झांकी कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा कहते हैं कि झांकियों के बनाने का खर्च हर साल बढ़ता जा रहा हैा इसके बावजूद लोगों के सहयोग से हर साल बढि़या से बढि़या झांकियां बनाने का प्रयास किया जाता है।

अब नहीं मिलता ईनाम

कुछ समय पूर्व तक बढि़या झांकियों को इनाम देने की प्रथा थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होता है। होली महोत्सव के दौरान चार जगह से करीब 28 झांकियां निकाली जाती हैं। प्रमुख तौर पर देवी -देवताओं की झांकियां ही निकाली जाती हैं। हालांकि बीते वर्षों में कुछ सामाजिक सरोकार से जुडे़ विषयों को झांकियों को स्थान दिया गयाा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App