गौतम गंभीर भाजपा में शामिल होंगे

By: Mar 22nd, 2019 12:12 pm

Image result for gautam gambhirनई दिल्ली – जाने माने क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते है। गंभीर ने शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और उनके पार्टी में शामिल होने की औपचारिक घोषणा जल्द ही किये जाने की संभावना है। गंभीर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के किसी लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार भी बनाया जा सकता है। भाजपा सूत्रों के अनुसार गंभीर के पार्टी में शामिल होने से दिल्ली में उसकी स्थिति और मजबूत हो सकती है और युवाओं को पार्टी से जोड़ने में मदद मिल सकती है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App