जनता ने हमीरपुर को बनाया भाजपा का मजबूत गढ़

त्रिदेव सम्मेलन में सांसद अनुराग ठाकुर बोले, मेरी तीन बार जीत लोगों का आशीर्वाद

हमीरपुर -यह संसदीय क्षेत्र हमीरपुर की जनता का प्यार और अशीर्वाद है कि मैं तीन बार यहां से जीत दर्ज कर सका।  हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता ने नौ बार भाजपा प्रत्याशी को विजय दिलाकर इस पार्लिमेंट्री क्षेत्र को भाजपा का अभेद्य गढ़ बनाया है। यही कारण है कि आज देश भर में किसी भी बड़ी से बड़ी लोकसभा में जो सुविधाएं मौजूद हैं उनसे बढ़कर ही प्रोजेक्ट्स वे केंद्र से लेकर आए हैं। यह कहना है सांसद अनुराग ठाकुर का। बुधवार को हमीरपुर में भाजपा मंडल द्वारा आयोजित त्रिदेव सम्मेलन मंे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों को लेकर जरूरी टिप्स भी दिए। इस त्रिदेव सम्मेलन में विधायक नरेंद्र ठाकुर के अलावा भाजपा सदर मंडल, पार्टी के जिला और प्रदेश के पदाधिकारी, बूथ प्रभारी, पन्ना प्रमुख, बूथ पालक, मोर्चों व प्रकोष्ठों के प्रमुखों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद हजारों करोड़ के बड़े प्रोजेक्ट हमीरपुर लोकसभा को मिले हैं, जिन्हें कांग्रेस सरकार ने रोककर रखा था।  उन्होंने कहा कि ज्यूरी बेंच ने भी उन्हें संसद रतन प्रदान किया है वह भी लोगों के प्यार की बदौलत संभव हो पाया है। सांसद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र ठाकुर ने  त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हए कहा कि अनुराग ठाकुर लोकसभा चुनावों में लगातार चौथी बार जीतकर इतिहास रचेंगे। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेंदर अत्री, प्यारे लाल शर्मा, देश राज शर्मा, अजय शर्मा, नवीन शर्मा, सुलोचना देवी,  आदर्श कांत, अंकुश दत्त शर्मा, तेज प्रकाश चोपड़ा, सुरेश सोनी, दीप बजाज, हरीश शर्मा, राजेश गौतम, राज कुमारी, सुमन कपिल, सुनीता सोनी, संतोष, बीना, सिंपल, पुरुषोत्तम ठाकुर, सुशील सोनी, चत्तर सिंह, करतार चंद, गज्जन राम शर्मा, संदेश कुमार, नजीर मुहम्मद, अर्जुन सिंह राणा, अभयवीर लवली, अजय रिंटू, जग सिंह ठाकुर, विशाल पठानिया, संजीव ठाकुर, नानक चंद, ज्योति, सुरेश, अशोक ठाकुर इत्यादि सहित पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।