देवलोक बना पड्डल, पहुंचे 190 देवी-देवता

By: Mar 7th, 2019 12:01 am

मंडी शिवरात्रि महोत्सव के दूसरे दिन लोगों ने लिया आशीर्वाद, मांगी मन्नतें

मंडी – अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए प्रदेश की छोटी काशी को स्वर्ग लोक जैसी बन गई है। मंडी का पड्डल मैदान तो इंद्र की सभा की तरह बना हुआ है, जहां दर्जनों देवी-देवता विराजमान हैं और हजारों लोग उनके आगे शीश नवा रहे हैं। वहीं वर्षों बाद शिवरात्रि महोत्सव में इस बार 190 पंजीकृत देवी-देवता पहुंच गए हैं। हालांकि इस बार भी प्रमुख देवी-देवता नहीं आए हैं। पिछले शिवरात्रि महोत्सव में 192 देवी-देवता पहुंचे थे। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दूसरे दिन हजारों लोगों ने पड्डल मैदान में पहुंच कर इन देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया, तो वहीं पड्डल मैदान में अलौकिक देव मिलन भी देखने को मिला। देवी-देवताओं की नाचती हुई पालकियों व रथों ने एक-दूसरे के साथ मिलन किया, जिसके हजारों लोग गवाह बने। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए अब तक अढ़ाई सौ से अधिक देवी-देवता पहुंच चुके हैं। इनमें पंजीकृत 216 देवी-देवताओं में से पहुंचने वाले देवी-देवताओं की संख्या 190 हो गई है। पिछले वर्ष शिवरात्रि महोत्सव में 192 पंजीकृत देवी-देवता पहुंचे थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App