देश को चाहिए सुदृढ़ व स्थिर सरकार : साय

By: Mar 13th, 2019 5:02 pm

देश को चाहिए सुदृढ़ व स्थिर सरकार : साय

केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनाव में राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों का राजनैतिक लाभ लेने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि उनके नेतृत्व की स्थिर और भ्रष्टाचारमुक्त सरकार के कामकाज से पूरे देश के लोग प्रभावित हैं।श्री साय ने आज यहां कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार ने आम चुनाव में विकास को ही अपना प्रमुख मुद्दा बनाया है। मोदी सरकार ने विकास कार्यों में कई गुना इजाफा करके पूरे देशवासियों के सामने एक मिसाल प्रस्तुत कर दी है। इसके विपरीत कांग्रेस सरकार रक्षा, संचार, सिंचाई, खेल, ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्र में भ्रष्टाचार के बड़े घोटालों के नाम से पहचान बना चुकी है। श्री साय ने कहा कि तेज गति से विकास की खातिर देशवासियों को सुदृढ़ व स्थिर सरकार की जरूरत है। इसके लिए अब लोगों को पक्का भरोसा है कि भाजपा ही देश में स्थिर सरकार चला सकती है।  श्री साय ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के नेतृत्व में पार्टी का शानदार प्रदर्शन रहेगा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App