दो नाबालिगों से रेप बाप ने लूटी आबरू

By: Mar 12th, 2019 12:01 am

सोलन  – सोलन में दो नाबालिगों के साथ दुष्कर्म करने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सोलन के कथेड़ स्थित आश्रम में एक सोशल कार्यकर्ता ने पुलिस को जानकारी दी कि एक लड़की 15 फरवरी को उनके पास आई। वह काफी डरी-सहमी हुई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि लड़की की काफी बार काउंसिलिंग की गई। इसके बाद ही उसने आपबीती सुनाई। लड़की ने बताया कि उसके पिता ने पिछले साल व इस माह फरवरी में दो बार उसके साथ दुष्कर्म किया है। उसके पिता ने उसकी बड़ी बहन के साथ भी गलत काम किया है। वहीं, एक और नाबालिग ने काउंसिलिंग के दौरान सोशल कार्यकर्ता महिला को बताया कि दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है और दोनों पिकअप चलाते हैं। इसके अतिरिक्त लड़की ने एक महिला पर भी जबरन दुष्कर्म करवाने की बात कही है। दोनों मामलों में महिला पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App