पंजाब के सीएम ने दी होली की बधाई

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने होली के अवसर पर लोगों को बधाई देते हुए यह पारंपरिक भारतीय त्योहार एकता, सहनशीलता, भाइचारे और सद्भावना के रंगों के साथ मनाने का न्योता दिया है। होली के मौके पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने लोगों को सद्भावना, भाइचारे और मिलन सारिता की भावना के साथ यह त्योहार मनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और यह मानवता के उच्च नैतिक मूल्यों की हमें याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि यह समय लोगों को सदियों पुराने नैतिक मूल्यों पर चलने के लिए अपने आप को समर्पित करने का है।