पदाधिकारियों को जीत का मंत्र

जवाली —जवाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल जवाली द्वारा मंगलवार  को सुबह नौ बजे शिव शंकर पैलेस जवाली लब में त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उत्तम धीमान ने की । खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने इस सम्मेलन मंे बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जवाली के विधायक ठाकुर अर्जुन सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर  के शिवा पैलेस लब जवाली में पहुंचते ही विधायक ठाकुर अर्जुन सिंह एवं भाजपा के समस्त पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके उपरांत खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर एवं विधायक ठाकुर अर्जुन सिंह ने सभी पदाधिकारियों के साथ मां सरस्वती को दीप प्रज्वलित कर वंदना की। इसके बाद खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने सभी पदाधिकारियों को इस त्रिदेव सम्मेलन में लोकसभा के चुनावों में कांगड़ा-चंबा के सासंद के लिए जीत का मंत्र दिया। उन्होंने जवाली मंडल के सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों के अध्यक्षों सभी पदाधिकारियों  बूथ अध्यक्ष, बीएलए, बूथ पालकों को कहा कि वह सभी लोगों के घर-घर जाकर उन्हें केंद्र की नीतियों योजनाओं के बारे में जागरूक करें।