पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन

By: Mar 5th, 2019 3:29 pm

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन

पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पूर्वाह्न 11 बजे बिना किसी उकसावे के गोलाबारी की और छोटे हथियारों से गोलियां भी दागी। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी में जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। यह लगातार 14वां दिन है जब पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा से सटी अग्रिम चौकियों पर गोलाबारी की है। सीमा के पास रहने वाले लोगाें को अपने घरों के भीतर रहने के निर्देश दिये गये हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को भी जम्मू क्षेत्र के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की थी। उसने सोमवार तड़के करीब तीन बजे नियंत्रण रेखा पर मार्टार और छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी। भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब दिया और दोनों ओर से सुबह साढ़े बजे तक गोलीबारी होती रही।इससे पहले शुक्रवार रात पुंछ में पाकिस्तानी गोलाबारी में नौ माह के बच्चे सहित एक परिवार के तीन सदस्य मारे गये और दो अन्य घायल हो गये। गुरुवार को पुंछ और राजौरी जिले की अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान की गोलीबारी में सेना का एक महिला की मौत हो गयी और सेना के एक जवान सहित तीन लोग घायल हो गये।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App