प्रयागराज टू काशी ‘बोट यात्रा’ पर निकलीं प्रियंका गांधी

By: Mar 18th, 2019 12:16 pm

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज से उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रचार अभियान शुरू कर रही हैं. अपने प्रचार का आगाज प्रियंका ने प्रयागराज से किया है. यहां से गंगा में बोट यात्रा करते हुए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगी. प्रियंका की यह बोट यात्रा करीब 140 किलोमीटर की है. अपनी इस यात्रा के जरिए प्रियंका गांधी पीएम मोदी को भी सीधे तौर पर जवाब देंगी. साथ ही इस यात्रा के दौरान वह मंदिर दर्शन भी करेंगी


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App