मिस हिमाचल ग्रैंड फिनाले में ये भी होगा

By: Mar 31st, 2019 5:09 pm

डावर आंवला मिस हिमाचल ग्रैंड फिनाले में छह अप्रैल को दि लास्ट किंग्स कू्र डांस ग्रुप का जलबा भी मेहमानों को देखने को मिलेगा। यह ग्रुप डांस हिमाचल डांस सीजन-पांच में विजेता ही नहीं रहा, बल्कि सीजन फोर में भी इस ग्रुप ने डीएचडी के ग्रैंड फिनाले में अव्वल स्थान हासिल किया था। इस ग्रुप में छह सदस्य विकल कश्यप, नितेश धीमान, अंकित जसवाल, सूरज भारद्वाज, योगेश चौधरी व अभिषेक चौधरी शामिल हैं। कांगड़ा के इस डांस ग्रुप ने इंडियन हिप हॉप डांस चैंपियनशिप में मुंबई में आयोजित ग्रैंड फिनाले में 21वां रैंक हासिल किया था। विकल कश्यप का कहना है कि ‘दिव्य हिमाचलÓ ने डांस हिमाचल डांस का जो मंच प्रतिभाओं को दिया है, उससे हिमाचल के टैलेंट को आगे बढऩे का मौका मिला है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App