मोदी सरकार से भयभीत अल्पसंख्यक समुदाय के लोग

By: Mar 11th, 2019 12:07 am

सुबाथू -मोदी सरकार से अल्पसंख्यक समुदायों के लोग बुरी तरह से भयभीत हो गए हैं। देश मे चल रही भाजपा सरकार अब कुछ ही दिनों की मेहमान रह गई है। यह बात सुबाथू के रडियाना के अमित गेस्ट पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक के अध्यक्ष सादिक खान ने अल्पसंख्यक समुदाय की एक दिवसीय बैठक के दौरान अपने संबोधन में कही। सर्वप्रथम एक दिवसीय अल्पसंख्यक समुदाय की बैठक में शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रख उनको याद किया गया। रादियान पहुंचने पर कसौली ब्लॉक अल्पसंख्यक के नवनियुक्त अध्यक्ष नासिर अली सहित सैकड़ों अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने फूलमालाओं से हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक के अध्यक्ष सादिक खान का जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अल्पसंख्यक समुदाय के अध्यक्ष सादिक खान की अध्यक्षता में उपस्थित लोगों को समुदाय के लिए मिलने वाली सुविधाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। समुदाय के प्रदेश अध्यक्ष सादिक खान ने कहा कि जुमला सरकार जल्द ही देश से बहार होने वाली है। उन्होंने कहा कि देश मे नोट बंदी, बिना सोचे समझे जीएसटी, से लेकर जनता को काले धन के नाम पर गुमराह करने का परिणाम भाजपा को तीन राज्यों में मिल चुका है। आने वाले लोकसभा चुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा को जुमलेबाजी का जवाब देगी। उन्होंने कहा की इस बार देश मे कांग्रेस की सरकार बनाना तय है। वहीं, हिमाचल की चारों लोकसभा सीट जीतकर इस बार राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनना है। कसौली अल्पसंख्यक के नवनियुक्त अध्यक्ष नासिर अली ने कहा की आने वाले लोकसभा चनाव। उन्होंने कहा की अल्पसंख्यक समुदाय के लोग अब एकजुट होकर प्रदेश में कांग्रेस की चारो सीटों के लिए पूरी तैयारियों में लग गए हैं। इस दौरान सुबाथू कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेंद्र गुप्ता ने भी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को बताया की कांग्रेस हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इस मौके पर सुबाथू कांग्रेस के अध्यक्ष राजेंद्र दिनेश ने भी अल्पसंख्यक समुदाय लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया। बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक महासचिव अशोक मैसी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुश्ताक मोहम्मद, सोलन के  जिला अध्यक्ष मोहम्मद साजिद, सुबाथू कांग्रेस के अध्यक्ष राजेंद्र दिनेश, देवेंद्र गुप्ता, गुलाम साबिर सहित सैकड़ों अल्पसंख्यक समुदाय के लोग उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App