लोकसभा चुनाव – बिहार NDA ने किया सीटों का खुलासा, BJP ने छोड़ा पांच पर दावा

By: Mar 17th, 2019 3:32 pm

पटना – बिहार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए रविवार बेहद अहम दिन रहा। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यालय में राजग के साझा संवाददाता सम्‍मेलन में घटक दलों की लोकसभा सीटों की घोषणा कर दी गई। आगे जल्‍दी ही राजग के उम्‍मीदवारों के नाम की भी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। खास बात यह है कि भाजपा ने अपनी पांच सिटिंग सीटें छोड़ दीं हैं। भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता शाहनवाज हुसैन की सीट रहे भागलपुर से भी भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही है। राजग में घटक दलों की सीटों की संख्‍या पहले से तय की जा चुकी थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व जदयू को 17-17 सीटें, जबकि तीसरे घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को छह सीटें पहले से हीं मिलीं हैं। अब ये सीटें कौन-कौन हैं, इसका सस्‍पेस भी खत्‍म हो गया है। जदयू के प्रदेश अध्‍यक्ष वशिश्‍ठ नारायण सिंह ने मीडिया को इसकी जानकारी दी।

किसके पास गई कौन सी सीट
जदयू (17) : 
वाल्‍मीकिनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, किशनगंज, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, जहानाबाद, गया, नालंदा, मुंगेर व काराकाट।
भाजपा (17): पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्‍सर, सासाराम व औरंगाबाद।
लोजपा (06): वैशाली, हाजीपुर, समस्‍तीपुर, खगडि़या, जमुई व नवादा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App