समूर में बस-कार की टक्कर

बंगाणा-ऊना-हमीरपुर नेशनल हाई-वे पर समूर में बस और कार में जोरदार टक्कर होने से कार में सवार दो लोगों को चोटें आई है। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकरी के अनुसार बस ऊना से हमीरपुर की ओर जा रही थी। वहीं, कार ऊना की ओर आ रही थी, लेकिन समूर के पास पहुंचने पर दोनों वाहनों में भिडं़त हो गई। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करते हुए हादसा हुआ है। हालांकि हादसे में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन कार मंे सवार लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची ओर मामले की छानबीन की। वहीं घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुचाया गया। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि घायलों को ऊना अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।