हिमाचल प्रदेश में राजशाही खत्म हो चुकी है, हर हाल में हारेगी कांग्रेस: गोविंद सिंह ठाकुर

By: Mar 24th, 2019 4:18 pm

हिमाचल प्रदेश में अब राजशाही खत्म हो गयी है और प्रदेश की जनता को एक किसान के बेटे के रूप में जयराम जैसे मुख्यमंत्री मिले हैं. हिमाचल प्रदेश के सीमए जयराम ठाकुर के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी. यह बातें प्रदेश के वन एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने मनाली के पतलीकुहल में आयोजित एक कार्यक्रम में कही. गोविंद सिंह ठाकुर ने मनाली विधानसभा क्षेत्र के पतलीकुहल में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अब रजवाड़ा शाही खत्म हो गयी है. गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछले लोकसभा के चुनावों के समय जब वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री थे तो उनकी पत्नी ने मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और वह चुनाव हार गयी थीं. इस लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस जिस भी प्रत्याशी को मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव के मैदान में उतारेगी, उसका हारना तय है.


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App