होली के दिन खूब झूमें मुख्यमंत्री जयराम

By: Mar 22nd, 2019 1:13 pm

राजधानी में जहां होली की धूम रही, वहीं मुख्यमंत्री आवास में भी होली की शुभकामनाएं देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। कार्यकर्ताओं, नेताओं व लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को गुलाल लगाकर मुबारकबाद दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री व उनकी धर्मपत्नी डा. साधना ठाकुर ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। होली के मौके पर ओक ओवर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व उनकी धर्मपत्नी भी कार्यकर्ताओं व लोगों के साथ नाटी की धुनों पर झूमते दिखे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App