पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुजरात के भरूच लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चैतर वसावा के पक्ष में बुधवार को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ निकाली। यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ा। लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ को देखकर मान ने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सुनामी है। आज यहां जितनी भीड़ जुटी है। सच कहूं तो ऐसा माहौल मैंने पंजाब में भी नहीं देखा। आप उम्मीदवार चैतर वसावा की जीत 100 प्रतिशत पक्की है।

भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क के खराब प्रदर्शन पर लताड़ लगाई है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मुकाबले में मिचेल स्टार्क विकेट नहीं ले सके और काफी महंगे भी रहे। ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 मिनी नीलामी में 24 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा था। मिचेल स्टार्क ने आईपीएल में करीब 9 साल बाद वापसी किया है। \ठ्ठराजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को कोल

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र प्रणाली में जनता सर्वोपरि होती है और एक-एक वोट का बड़ा महत्त्व होता है। इसलिए सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के इस उत्सव में मतदान करके देश के प्रति अपने कत्र्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान करते हुए कहा कि मतदान करना उनका अधिकार है। चुनाव में मतदान करने का मौका पांच साल के बाद मिलता है। यह अवसर हमें गंवाना नहीं चाहिए बल्कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करके अप

प्रदेश में किसानों से फसल खरीदने को चार अपै्रल से खुले हैं केंद्र स्टाफ रिपोर्टर — शिमला प्रदेश में किसानों से गेहूं की फसल खरीदने के लिए बनाए गए गेहूं खरीद केंद्र चार अपै्रल से खोल दिए गए हैं, लेकिन दो सप्ताह बाद भी किसान गेहूं खरीद केंद्रों में फसल बेचने नहीं पहुंचे हैं। इसके

जिला बिलासपुर के अंतर्गत झंडूता विधानसभा क्षेत्र में इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की लीड कम करना कांग्रेस के लिए कड़ी चुनौती होगा, जिसके लिए कांग्रेस तैयार होकर मैदान में उतर गई है। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में झंडूता विधानसभा क्षेत्र से विधायक जेआर कटवाल की अगवाई में भाजपा को 18140 मतों की लीड मिली थी। इस बार झंडूता भाजपा मंडल ने 31 हजार लीड का लक्ष्य निर्धारित किया है। पिछले चुनावों की अपेक्षा इस बार भाजपा ने यहां पर करीब 30 फीसदी

फर्जी ऐप के जरिए शातिर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। प्ले स्टोर में आठ ऐप ऐसे मिली हैं, जिनके जनिए ठग लोगों का डाटा चुरा रहे हैं। प्ले स्टोर में एक नया मालवेयर मिला है, इस नए मालवेयर से आठ ऐप प्रभावित हुई हैं। ये आठ ऐप्स लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। साइबर ठग इन ऐप के जरिए लोगों के मैसेज पढ़ रहे थे और उनका डाटा चुरा रहे थे। गूगल ने प्ले स्टोर से कुछ ऐप्स को हटा दिया है। इन ऐप में ऑटोलोक्स मालवेयर के होने की जानकारी मिली थी। इन खतरनाक ऐप की जानकारी मिलते गूगल ने इन्हें प्ले स्टोर से हटा दिया है। यह एक नया मालवेयर था, जो यूजर्स के मैसेज पढ़ रहा था और उन्हें प्रीमियम सर्विस के लिए

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर जारी विवाद थम नहीं रहा। जहां कांग्रेसी समर्थक चंडीगढ़ से पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल को टिकट न देने के लिए अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, वहीं, मनीष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की के प्रधानगी पर भी अपना गुस्सा उतर रहे हैं। मनीष तिवारी के उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने अस्तीफे की

रूपनगर रेंज रूपनगर की डीआईजी नीलांबरी जगदाले विजय के निर्देशन में रेज एंटी नारकोटिक्स कम स्पेशल आपरेशन सेल कैंप की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 110 ग्राम हेरोइन के साथ दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है। होस रेज एंटी नारकोटिक्स कम स्पेशल ऑपरेशन सेल कैंप मोहाली की टीम के प्रभारी एसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि 16-17 अप्रै

एशियाई पैरा खेलों की गोल्ड विजेता शीतल देवी ने खेलो इंडिया एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में सक्षम खिलाडिय़ों के बीच रजत पदक जीता। वह हरियाणा की एकता रानी के बाद दूसरे स्थान पर रहीं, जो जूनियर विश्व चैंपियन हैं। डीडीए यमुना खेल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में 17 वर्षीय शीतल ने सक्षम जूनियर तीरंदाजों के साथ प्रतिस्पर्धा की और व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा के फाइनल में एकता से 138-140 से हार गईं।