17 पारियों के बाद चला शिखर धवन का बल्ला, जड़ा 16वां वनडे शतक

By: Mar 11th, 2019 12:06 am

मोहाली – ओपनर धवन (143) ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में आखिरकार अपने बल्ले का जलवा दिखा दिया है। शिखर ने यहां अपने वनडे करियर का 16वां शतक जड़कर भारत के लिए बड़े स्कोर की नींव रखी। उन्होंने 97 गेंदों में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 100 रन पूरे किए। वह 150 रन की ओर बढ़ रहे थे कि पैट कमिंस की एक गेंद उनका स्टंप ले उड़ी। उन्होंने वनडे करियर के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के दौरान 115 गेंदों का सामना किया, जबकि 18 चौके और तीन छक्के लगाए। उनका विकेट 38वें ओवर में गिरा। दूसरी छोर पर हालांकि उनके साथ रोहित (95) अपने शतक से चूक गए। धवन ने अपना यह शतक 17 पारियों के बाद जड़ा है। इससे पहले उन्होंने एशिया कप में छह महीने पहले पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा था। दुबई में तब धवन ने 114 रन की पारी खेली थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App