65 लाख ठगी का  आरोपी बिहार में धरा

By: Mar 1st, 2019 12:01 am

करसोग –  पिछले वर्ष लगभग 65 लाख रुपए की ठगी वाले मामले में पुलिस ने एक आरोपी को बिहार के मधुबनी से धर दबोचा है। करसोग पुलिस ने आरोपी को करसोग थाना में डाल दिया है। जानकारी के अनुसार यह आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों को पैस दोगुना करने का लालच देता था। तीन महीने में उन्होंने इतनी बड़ी ठगी को अंजाम दिया और फरार हो गए। इसी सिलसिले में 3 दिसंबर 2018 को उपमंडल मुख्यालय के साथ लगते एक गांव से शिकायतकर्ता ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवा कर पैसा वापस दिलाने की गुहार लगाई थी।बताया जा रहा है कि  कई पुलिस थानों में इसके खिलाफ ठगी के मामले दर्ज हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App