अप्रैल महीने में अंबर बना दिसंबर

By: Apr 18th, 2019 12:05 am

चंबा—पहाड़ी जिला चंबा में मौसम के तल्ख तेवर से अप्रैल माह में भी दिसंबर जैसी ठंड का माहौल बन गया है। बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक जिला के विभिन्न क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश के साथ ही पहाड़ों की चोटियों पर ताजा हिमपात होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, मौसम के बैरंग तेवर ने पहाड़ी जिला के किसानांे को परेशान कर दिया है। हालांकि पिछले करीब डेढ साप्ताह तक जिला में खिल रही प्रचंड धूप के बाद पड़ रही पसीने छुड़ाने वाली गर्मी से तो लोगों सैलानियों ने राहत की सांस ली है, लेकिन बुधवार को सुबह से शाम तक जारी रही मूसलधार बारिश से स्कूली छात्रों के अलावा आमजन को गंतव्य तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। जिला मुख्यालय के साथ लगते कीचड़ भरे सड़क मार्गोंे में लोगों को भीगकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा है। तापमान में भी दस डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। बुधवार को पहाड़ी जिला चंबा का अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। तापमान में भारी गिरावट आने से बनी ठंडक की स्थिति के बाद लोगों ने फिर से गर्म कपड़ों को ओढ़ लिया है। उधर, मौसम विशेषज्ञों की मानें तो गुरुवार को भी चंबा सहित अन्य क्षेत्रों मंे मौसम खराब रहने की संभावना है। इसके बाद आगामी दो दिनों तक बादलों के बीच धूप खिल सकती है। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App