अफगानिस्तान में दो नागरिकों संग 11 की मौत

By: Apr 28th, 2019 10:26 pm

मेमाना। अफगानिस्तान के उत्तरी फारयाब प्रांत के कैसर जिला में रविवार को सुरक्षाबलों और तालिबानी आंतकवादियों के बीच गोलीबारी में दो नागरिक, पांच तालिबानी आतंकवादी तथा चार सुरक्षाकर्मी मारे गए। उत्तरी क्षेत्र के सैन्य प्रवक्ता गुलाम हजरत करीमी ने यह जानकारी दी है। तालिबानी आंतकवादियों के एक समूह ने कैसर जिला के कोही इलाके में मिलिशिया की जांच चौकियों पर हमला कर दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App