अश्वत्थामा का किरदार निभायेंगे विकी कौशल

By: Apr 17th, 2019 12:08 am

 

अश्वत्थामा का किरदार निभायेंगे विकी कौशल

बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।विकी कौशल की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ इस साल प्रदर्शित हुयी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया था जबकि इसे प्रोड्यूस रॉनी स्क्रूवाला ने किया था। यह फिल्म भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित थी। अब इसी डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जोड़ी के साथ विकी कौशल एक बार फिर काम करने जा रहे हैं। इस बार यह एक पीरियड वॉर फिल्म होगी जो पौराणिक किरदार अश्वत्थामा के ऊपर आधारित होगी। विकी इस फिल्म में अश्वत्थामा का किरदार निभाएंगे।’उरी के बाद फिल्म के मेकर्स एक और बड़ी फिल्म के साथ वापसी करना चाहते थे जो कि दिलचस्प भी हो। आदित्य इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर उरी के रिलीज होने से भी पहले से काम कर रहे हैं। यह फिल्म बड़े स्तर पर बनाई जाएगी और इसी साल इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। महाभारत में अश्वत्थामा को एक महान योद्धा बताया गया है। वह गुरु द्रोणाचार्य और कृपि के बेटे थे। अश्वत्थामा ने कौरवों की तरफ से युद्ध लड़ा था। महाभारत की मान्यता के मुताबिक अश्वत्थामा अमर थे और तब तक जिंदा रहेंगे जब तक कि कलियुग खत्म नहीं होता।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App