इंडोनेशिया में भू-स्खलन, 12 दफन

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और बेंगकुलु प्रांत के पश्चिमी हिस्से में भू-स्खलन होने से 12 लोगों की मौत हो गई तथा अन्य आठ लापता हो गए हैं। इसकी वजह से 15 हजार लोगों को घर छोड़कर अन्य स्थानों पर शरण लेने को मजबूर होना पड़ा है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने बताया कि मृत लोगों में से दस और सभी लापता व्यक्ति इसी प्रांत के हैं।