ऊना 40० के पार, बिलासपुर भी तैयार

 दो दिन तूफान-बारिश

  शिमला  —हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों सहित शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा, सोलन और सिरमौर में मंगलवार से मौसम फिर रौद्र रूप दिखाएगा। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में दो दिन तूफान, बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की चेतावनी के तहत इन क्षेत्रों में तूफान की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा या इससे अधिक रह सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में पांच मई तक मौसम खराब रहेगा, जबकि मैदानी इलाकों में चार व पांच मई को मौसम साफ रहेगा। तीन मई तक मैदानी इलाकों में भी मौसम खराब रहेगा। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा। तेज धूप खिलने से अधिकतर क्षेत्रों के तापमान में बढ़ोतरी रिकार्ड की गई है। तापमान में उछाल से मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर में तो लोग प्रचंड गर्मी के  चलते घरों में कैद होकर रह गए हैं। अधिकतम तापमान में सोमवार को एक से तीन डिग्री तक का उछाल आया है। ऊना का पारा फिर से 40 डिग्री का आंकड़ा पार कर चुका है। वहीं कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर व सुंदरनगर का पारा भी 35 डिग्री से अधिक रिकार्ड किया गया है। अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान मे भी उछाल आया है। निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया ने बताया कि मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र में दो दिन के दौरान तूफान व ओलावृष्टि होगी। पहाड़ी क्षेत्रों में पांच मई तक मौसम खराब रहेगा।

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    27.3       15.2

सुंदरनगर  35.3       13.0

भुंतर       33.4       11.0

शहर       अधिकतम न्यूनतम

चंबा       33.8       11.6

धर्मशाला   28.8       16.2

ऊना       40.4       15.5

शहर       अधिकतम न्यूनतम

सोलन     32.5       14.2

नाहन      34.8       21.1

डलहौजी  21.1       15.4

शहर       अधिकतम न्यूनतम

कांगड़ा    34.9       15.3

बिलासपुर 38.5       15.2

हमीरपुर    34.8       14.8