कालका देगा विकास करवाने वाले को वोट

By: Apr 17th, 2019 12:01 am

पिंजौर। कालका विधानसभा क्षेत्र में  पिछले कई दशकों से बाहरी विधायक उम्मीदवार आते हैं और भोली-भाली जनता से झूठे वादे कर वोट लेकर विधायक भी बन जाते हैं। पांच साल भोली-भाली जनता पर राज कर अपनी रोटियां सेक कर चले जाते हैं।  इसी सिलसिले को लेकर हलका कालका की आवाम की आवाज को बुलंद करते हुए  शहर के सामाजिक कार्यकर्ता संत शर्मा ने पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए कालका की बात आगे रखी। संत शर्मा ने कहा कि सभी राजनीतिक दल कालका की जनता को बिकाऊ न समझें। यहां ईमानदार, पढ़े लिखे और अच्छी सूझ-बूझ रखने वाले लोग रहते हैं। इन्हें हलके में लेने की भूल न करें। आज यहां की जनता जानती है कि अपने मत का प्रयोग कैसे करना है और किसके पक्ष में करना है। उन्होंने कहा कि कालका क्षेत्र के विकास करने वाले को ही हलके के लोग वोट देंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App