कालका में भंडारा कल

By: Apr 22nd, 2019 12:01 am

पिंजौर। कालका में बाड़गोदाम स्थित शिव मंदिर में 23 अप्रैल को 13वां मूर्ति स्थापना दिवस पूरे जोश, उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह सात बजे हनुमान जी की मूर्ति पर चोला चढ़ाने का कार्य, आठ बजे रुद्राभिषेक तथा नौ बजे हवन होगा। 10 बजे सुंदरकांड पाठ तथा 11 से दोपहर एक बजे तक महिला सकीर्तन मंडल की ओर से कुसुम कालिया की अगवाई में कीर्तन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर एक बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री  रामबिलास शर्मा, अंबाला लोकसभा सांसद  रत्न लाल कटारिया, पंचकूला विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, हलका कालका विधायक लतिका शर्मा भी उपस्थित रहेंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App