किश्तवाड़ में अज्ञात बंदूकधारी ने दो लोगों को गोेली मारी, एक की मौत

By: Apr 9th, 2019 4:12 pm

जम्मू – जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में अज्ञात बंदूकधारी ने एक राजनीतिक कार्यकर्ता और उसके सुरक्षाकर्मी को गोली मार दी जिससे सुरक्षाकर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तथा राजनीतिक कार्यकर्ता गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने कहा, “कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने राजनीतिक कार्यकर्ता चंद्रकांत शर्मा और उसके सुरक्षाकर्मी को जिला अस्पताल के पास गोली मार दी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक कार्यकर्ता गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गये जबकि उनके पीएसओ की पहचान काॅस्टेबल राजेन्द्र कुमार के रूप में हुयी जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। हमलावर घटनास्थल पर अपने हथियार छोड़कर भाग गया। जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक मनीष कुमार सिंह ने यूनीवार्ता को बताया कि अज्ञात बंदूकधारी के हमले में दो लोग गोली लगने से घायल हुए लेकिन सुरक्षाकर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सूत्रों के अनुसार चंद्रकांत शर्मा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है और पिछले कुछ समय से उन्हें धमकियां मिल रही थी। प्राप्त खबरों के अनुसार जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था के मद्देनजर मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी है। उल्लेखनीय है कि नवंबर 2018 में भारतीय जनता पार्टी के नेता अनिल परिहार और उनके भाई की अज्ञात आतंकवादियों ने किश्तवाड़ में हत्या कर दी थी।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App