केंद्र की मदद से प्रदेश में हो रहा विकास

By: Apr 16th, 2019 12:11 am

मैहला—मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले पांच वषांर्े के दौरान हिमाचल के लिए कई विकास योजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। जिससे प्रदेश में विकास को नए पंख लगे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं को लेकर ही लोगों के बीच जाकर वोट मांगें जा रहे हैं। वह सोमवार को मैहला में आयोजित नुक्कड जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत की पूरे विश्व में साख बढी है। मोदी सरकार ने समाज के हरेक तबके को लाभांवित करने के लिए कई अहम योजनाओं को अमलीजामा पहनाया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित विकास योजनाओं पर विस्तार प्रकाश डाला। उन्होंने गांधी परिवार और सुखराम परिवार पर भी जमकर प्रहार किए। भरमौर हलके के विधायक जियालाल कपूर ने अपने संबोधन में लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मत डालकर केंद्र में दोबारा से मोदी सरकार के गठन में अहम रोल अदा करने को कहा। उन्होंने कहा कि हलके का जो बूथ सबसे अधिक मतों की लीड देगा उसे विशेष पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। जिला भाजपा प्रधान डीएस ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों का इतिहास दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल की चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीत का परचम लहराकर कांग्रेस का सूपडा साफ कर देंगें। इस मौके पर भरमौर भाजपा मंडलाध्यक्ष सत्यप्रसाद शर्मा व पूर्व मंडलाध्यक्ष प्रकाश चंद समेत काफी तादाद में भाजपाई मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App